
सिरसा की कॉलोनी में 22 दिन से पेयजल संकट:महिलाएं बोलीं- 700 से 1000 रुपए में मंगवा रहे टैंकर; कोई सुनने वाला नहीं...'
सिरसा शहर में पेयजल संकट की स्थिति हो गई है। कुछ कॉलोनिया में सप्लाई तक समय पर नहीं आ रही। कुछ ऐसा ही हाल बस स्टैंड के नजदीक खन्ना कॉलोनी का है, जहां पानी का संकट हो गया है। एक तरफ भीषण गर्मी और दूसरी तरफ 22 दिनों से सप्लाई नहीं आई है। नल भी सूखे पड़े हैं। कॉलोनीवासी पानी के टैंकर मंगवाने को मजबूर है। अब पानी के टैंकर के रेट भी बढ़ गए हैं।
कॉलोनीवासी मीडिया से बातचीत में बताया, पहले सुबह व शाम को किसी समय सप्लाई आ जाती थी। मगर अब को सप्लाई आए ही बहुत दित बीत गए। अभी भी सप्लाई सुचारू नहीं हो पाई है। लोग अब घरों में अगले दिन का पानी भी जमा करने को मजबूर हैं। घरों में बड़े-बड़े ड्रम, बाल्टियां और टंकियां भरकर रखी जा रही है। लोगों को दूर-दराज के इलाकों से पानी लाना पड़ रहा है, क्योंकि कुछ घरों में पानी की डिग्गी नहीं है।
इस बारे में लोगों ने कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को शिकायत दी, परंतु अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
#sirsa #SIR #teacher #takkartoay #votinglist #update #breking #rampalbaba #waterproblem #samsya
Sirsa, Sirsa | Jun 25, 2026