बॉलीवुड 'ड्रीम गर्ल' नुसरत भरूचा को लेकर हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है. एक्ट्रेस वर्क-कम-हॉलिडे ट्रिप पर बाली गई थीं. बाली में उनके साथ दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ और उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर आ गया. इस वक्त एक्ट्रेस अस्पताल में भर्ती हैं. नुसरत भरूचा की हेल्थ अपडेट पर नजर डालते हैं.
कैसी है नुसरत की तबीयत?
एक्ट्रेस की टीम ओर से एक स्टेटमेंट दिया गया है. बयान में कहा गया कि नुसरत इस समय बाली में अस्पताल में भर्ती हैं और डॉक्टर्स की निगरानी में हैं. हादसे में वो चोटिल हो गई हैं, जिसके बाद उनकी रीढ़ की हड्डी की सर्जरी करवाई जाएगी. #nusratbharucha #bollywood #bollywoodnews
Raipur, Raipur | Oct 2, 2026