
*उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का चित्रकूट आगमन कल: विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण, शिलान्यास और जनसभा को करेंगे संबोधित*
उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी दो दिवसीय (8 और 9 जुलाई 2026) भ्रमण पर जनपद चित्रकूट आ रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री जी 8 जुलाई को दोपहर 2:00 बजे *चित्रकूट इंटर कॉलेज* पहुंचेंगे। यहाँ वे जनपद की विभिन्न विधानसभाओं के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे और एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
जनसभा के उपरांत, माननीय मुख्यमंत्री जी कलेक्ट्रेट सभागार में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक मे जनपद के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की व्यापक समीक्षा।
चित्रकूट मंडल के लोक निर्माण विभाग (PWD) के पुराने कार्यों की प्रगति की समीक्षा।
चित्रकूट मंडल के लोक निर्माण विभाग के नए कार्यों की भावी कार्ययोजना पर चर्चा एवं निर्णय।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि 8 जुलाई को दोपहर 2:00 बजे चित्रकूट इंटर कॉलेज में आयोजित होने वाली जनसभा में भारी से भारी संख्या में पहुंचकर माननीय मुख्यमंत्री जी के ओजस्वी विचारों एवं संबोधन को सुनें।