अहमदाबाद–पटना स्पेशल ट्रेन का एक फेरा बढ़ाया गया
रतलाम। यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने अहमदाबाद–पटना स्पेशल ट्रेन के एक अतिरिक्त फेरे का विस्तार किया है। ट्रेन संख्या 09447 अहमदाबाद–पटना स्पेशल 17 जून 2026 को अहमदाबाद से रवाना होगी, जबकि ट्रेन संख्या 09448 पटना–अहमदाबाद स्पेशल 19 जून 2026 को पटना से चलेगी।
रेलवे ने यात्रियों से ट्रेनों के समय, ठहराव और अन्य जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट और रेलवन ऐप का उपयोग करने की अपील की है।