Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
महाराष्ट्र

पुलिस प्रेस नोट 03 जुलाई 2026 फर्जी ट्रांसपोर्ट बुकिंग के जरिए 10 टन से अधिक आयरन स्क्रैप की धोखाधड़ी, आरोपित को गिरफ्तार‌कर भेजा जेल विशेष अनुसंधान टीम (SIT) ने वारदात में प्रयोग कैंटर को लुधियाना से किया बरामद, 3,20,000/-रू खाता में फ्रिज फरीदाबाद: फर्जी तरीके से ट्रांसपोर्ट बुकिंग कर 10 टन से अधिक आयरन स्क्रैप को धोखाधड़ी से बेचने के एक मामले में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान गुरूप्रताप सिंह निवासी सावन एन्क्लेव, लुधियाना के रूप में हुई है। आरोपित ने आयरन स्क्रैप बेच कर 3,20,000/-रू पैसे खाते में जमा करवाये थे, जिन पैसों को खाता में फ्रिज करवा दिया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करने के लिए थाना प्रबंधक शहर बल्लभगढ़ निरीक्षक उमेश कुमार की अध्यक्षता में एक टीम गठित की गई। प्रभारी पुलिस चौकी सेक्टर 8 को भी टीम में शामिल किया गया। टीम ने 27 जून को आरोपित गुरूप्रताप सिंह को लुधियाना से काबू किया था। जिसको गिरफ्तार करने के बाद पुलिस रिमांड पर पूछताछ की गई तथा वारदात में प्रयोग कैंटर को बरामद किया गया। जिसको अब न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जांच में सामने आया कि गुरूप्रताप सिंह ने एक ट्रक बुकिंग एप (BlackBuck) पर फर्जी मोबाइल नंबर से पंजीकरण किया और बुकिंग एप पर उसने फरीदाबाद से लुधियाना के लिए ट्रांसपोर्ट उपलब्ध होने की जानकारी डाली। शिकायतकर्ता भी फरीदाबाद से लुधियाना माल भेजने के लिए ट्रक बुकिंग एप पर गाड़ी को सर्च कर रहा था। इसी एप के माध्यम से दोनों का संपर्क हुआ और माल को लुधियाना पहुंचने के लिये सहमति बनी। फिर 12 जून को आरोपित ने फर्जी नंबर प्लेट लगे एक ट्रक को शिकायतकर्ता के पास भेज दिया। ट्रक में माल लोड होने के बाद चालक और गुरूप्रताप सिंह, दोनों ने अपने मोबाइल फोन बंद कर लिये और लुधियाना में एक कबाड़ी को आयरन स्क्रैप लगभग ₹3,60,000 में बेच दिया, जिसमें से ₹30,000 चालक को दे दिये और शेष रकम स्वयं अपने पास रख ली। बता दें कि भगत सिंह कॉलोनी निवासी देवेंद्र सिंह की शिकायत पर 15 जून को थाना शहर बल्लभगढ़ में एक मामला दर्ज किया गया था, जिसमें बताया गया कि 12 जून 2026 को शिकायतकर्ता के मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। कॉल करने वाले ने बताया कि उसकी एक गाड़ी (ट्रक) फरीदाबाद में खाली खड़ी है और यदि पंजाब की ओर जाने वाला कोई माल हो तो वह लोड करा सकता है। इसके बाद उसने वाहन चालक हरदीप का मोबाइल नंबर, आधार कार्ड तथा वाहन के दस्तावेज व्हाट्सएप पर भेज दिए। शिकायतकर्ता ने सेक्टर-24 स्थित भंडारी इंटरप्राइजेज से ट्रक में करीब 10 टन 120 किलोग्राम आयरन स्क्रैप लुधियाना भेजने के लिये लोड कराया था। लेकिन माल निर्धारित स्थान पर नहीं पहुंचा। प्रवक्ता, फरीदाबाद पुलिस

Faridabad, Faridabad | Jul 4, 2026

MORE NEWS