
निरसा प्रखंड के लिए विधायक प्रतिनिधि मनोनीत, मन्नु सिंह ने प्रखंड प्रमुख से की मुलाकात
निरसा, 22 अगस्त 2026:
निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने निरसा प्रखंड में जनसमस्याओं, विकास कार्यों और जनहित के मामलों में प्रभावी समन्वय के लिए मनु सिंह को निरसा प्रखंड के लिए अपना विधायक प्रतिनिधि मनोनीत किया है।
विधायक अरूप चटर्जी की ओर से 19 अगस्त 2026 को जारी पत्र में बताया गया है कि श्यामपुर मोड़, निरसा निवासी स्वर्गीय अजय सिंह के पुत्र मनु सिंह को निरसा प्रखंड के लिए विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। पत्र में कहा गया है कि यह मनोनयन विधायक के कार्यकाल अथवा उनके अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।
मनोनयन पत्र जारी होने के बाद मनु सिंह ने निरसा प्रखंड प्रमुख आशा दास से मुलाकात की और उन्हें विधायक प्रतिनिधि के रूप में अपने मनोनयन की जानकारी दी। इस दौरान दोनों के बीच प्रखंड क्षेत्र की जनसमस्याओं और विकास कार्यों को लेकर समन्वय पर चर्चा हुई।
विधायक अरूप चटर्जी ने अपने पत्र में प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित संबंधित पदाधिकारियों और कर्मचारियों से मनोनीत विधायक प्रतिनिधि को आवश्यक सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया है, ताकि क्षेत्र की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जा सके और विकास कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित हो।
मनु सिंह के विधायक प्रतिनिधि बनाए जाने के बाद अब निरसा प्रखंड क्षेत्र में जनसमस्याओं और विकास से जुड़े मामलों को लेकर विधायक और प्रशासन के बीच समन्वय की जिम्मेदारी उन्हें निभानी होगी। News Nirsa