बिहार के जमुई में एक लड़की के साथ कई युवकों ने मिलकर छेड़खानी की. बैड टच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब बड़ी कार्रवाई की गई है. इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह घटना 19 सितंबर की है. बीते रविवार तक किसी ने इसकी शिकायत थाने में नहीं की थी. वीडियो वायरल होने के बाद मामले का पता चला. इसके बाद पुलिस ने पीड़ित पक्ष से बात कर प्राथमिकी दर्ज करवाई. मुख्य आरोपी गिरफ्त से बाहर है. कुल मिलाकर पांच लोगों को इस मामले में चिह्नित किया गया है. जमुई के एसपी विश्वजीत दयाल ने अभी तीन की गिरफ्तारी की पुष्टि की है.
#BiharNews #ViralVideo #Jamui