बांकीपुर उपचुनाव के परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए युवा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष पासवान ने कहा कि यह सिर्फ एक चुनाव का नतीजा नहीं, बल्कि बिहार की राजनीति को मिला एक नया संदेश है।
उन्होंने कहा कि बांकीपुर की जनता ने जाति, धर्म और मजहब से ऊपर उठकर शिक्षा, रोजगार और पलायन जैसे मुद्दों पर अपना विश्वास जताया है। वर्षों से जिस सीट को अजेय गढ़ माना जाता था, वहां मतदाताओं ने यह साबित कर दिया कि लोकतंत्र में कोई भी गढ़ स्थायी नहीं होता और अंतिम निर्णय जनता के वोट से ही तय होता है।
सुभाष पासवान ने कहा कि जब जनता बदलाव का मन बना लेती है तो इतिहास बदल जाता है। उन्होंने इसे लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि बिहार की राजनीति को अब जनहित के वास्तविक मुद्दों पर केंद्रित होना चाहिए।
#Bankipur #BankipurBypoll #BiharPolitics #SubhashPaswan #JanSuraaj #PrashantKishor #BiharElection #PoliticalNews #apnajamui #BiharNews
Jamui, Jamui | Aug 3, 2026