Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी

स्काउट गाइड जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न स्काउट गतिविधियों को देंगे बढ़ावा- शर्मा वार्षिक बजट एवं वार्षिक कार्यक्रम का किया अनुमोदन झुंझुनू, राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू के तत्वावधान में जिला स्तरीय स्काउट गाइड जिला कार्यकारिणी बैठक का आयोजन मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं स्काउट के मुख्य जिला आयुक्त अशोक कुमार शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। सी. ओ. स्काउट महेश कालावत ने बताया कि बैठक का प्रारंभ प्रार्थना, परिचय एवं स्वागत के साथ किया गया। तत्पश्चात जिला सचिव एवं सी. ओ. स्काउट महेश कालावत ने गत जिला कार्यकारिणी बैठक का कार्यवृत्त सदन के सम्मुख रखा एवं अनुपालना रिपोर्ट सदन के सम्मुख रखी,जिसे सदन द्वारा अनुमोदित किया गया। इस अवसर पर सत्र 2025- 26 का वार्षिक प्रतिवेदन ,वित्त समिति की अभिशंसाओं की स्वीकृति जारी की गई। इस अवसर पर प्रस्तावित वार्षिक कार्यक्रम सत्र 2026 -27 का अनुमोदन एवं सत्र 2025- 26 के वास्तविक आय व्यय का अनुमोदन कर सत्र 2026 - 27 का प्रस्तावित बजट सदन के सम्मुख रखा गया जिसे ध्वनि मत से पारित किया गया। इस अवसर पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने स्काउट गाइड गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि हमें अपने कार्य क्षेत्र को आदर्श रूप में स्थापित करना चाहिए। इस अवसर पर डाइट प्रधानाचार्य सुमित्रा झांझडीया, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी चिड़ावा डॉ.उमादत्त झाझडिया, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सिंघाना विजय इंद्रा,मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी खेतड़ी अनुकंपा अरडावतीया ,मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अलसीसर राजेंद्र कुमार, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी झुंझुनू रामकिशन यादव, सहायक निदेशक शिक्षा अशोक कुमार जांगिड़, एसबीईओ सुनीता यादव, पवन कुमार सीबीईओ मंडावा, प्रहलाद राय जांगिड़ लीडर ट्रेनर, नरेश गुप्ता सीबीईओ उदयपुरवाटी, डॉ. राजबाला ढाका जिला कमिश्नर गाइड ने भी स्काउट गाइड गतिविधियों को प्रोत्साहित करने हेतु सदन में अपने विचार रखें। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा संतोष साहू ने स्काउट गाइड गतिविधियों एवं किए जा रहे रचनात्मक कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रशासन, शिक्षा विभाग एवं स्काउट गाइड गतिविधियों की सामाजिक कार्य में महत्ती भूमिकाएं है। इस दौरान नवनियुक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी झुंझुनू रामकिशन यादव एवं सिंघाना मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विजय इंद्रा को स्कार्फ, माला एवं साफा पहनकर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने स्वागत किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा राजेश मील ने सभी का आभार प्रकट करते हुए स्काउट गाइड संगठन को आगे बढ़ाने हेतु आग्रह किया। इस अवसर पर विभिन्न स्थानीय संघों के सचिव, जिला आयुक्त प्रहलाद राय जांगिड़, जिला प्रशिक्षण आयुक्त चिरंजीलाल शर्मा, नवलगढ़ सचिव महेश कुमार ,सचिव चिड़ावा महेंद्र कुमार , बुहाना सचिव प्रवीण कुमार ,खेतड़ी सचिव जितेंद्र कुमार, मंडावा सचिव जयचंद भढ़िया, पिलानी सहायक सचिव मनोज शर्मा, झुंझुनू सचिव धर्मपाल सिंह, डॉ.नवीन ढाका, अनुज लमोरिया, पिलानी सचिव श्याम लाल इंदौरिया, यूथ कमेटी जिला अध्यक्ष विक्की कुमार, असिस्टेंट लीडर ट्रेनर रामदेव सिंह, अलसीसर सचिव रामचंद्र मीणा, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सूरजगढ़ अनिल शर्मा ,कमिश्नर प्रतिनिधि चिरंजीलाल सैनी, शिव प्रसाद वर्मा,बंशीलाल सहित स्काउट संगठन के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।राष्ट्रगान के साथ बैठक समाप्त हुई। #Jhunjhunu

Jhunjhunun, Jhunjhunu | Jul 7, 2026

MORE NEWS