Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

सीईओ जिला पंचायत भिण्ड ने ग्राम पंचायत सोनी का किया आकस्मिक निरीक्षण सचिव, जीआरएस और सरपंच के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु प्रस्ताव भेजने दिया आदेश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड श्री वीरसिंह चौहान ने आज जनपद पंचायत मेहगांव की ग्राम पंचायत सोनी का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में सुधार के स्पष्ट निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पंचायत भवन कुछ दिनों से बंद मिलने और आसपास गंदगी पाई जाने पर तुरंत कारण जानने के साथ ही कार्य योजना मांगी। रिकॉर्ड नहीं मिलने व टेक्स वसूली में प्रगति नहीं पाई जाने और वीबी-जीराम-जी के अंतर्गत निर्माण कार्य न होने पर उन्होंने संबंधित को जिम्मेदार ठहराया। सीईओ जिला पंचायत भिण्ड श्री चौहान ने सीईओ जनपद मेहगांव को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देश दिए तथा संबंधित सचिव, जीआरएस और सरपंच के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु प्रस्ताव भेजने का आदेश दिया। उन्होंने साफ-सफाई, रिकॉर्ड अनुरक्षण और निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh #भिण्ड #Bhind

Bhind, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026