राजस्थान में आगामी नगर निकाय आम चुनाव 2026 के मद्देनजर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के उद्देश्य से वित्त (आबकारी) विभाग और राज्य निर्वाचन आयोग ने 'सूखा दिवस' के संबंध में आदेश जारी किए हैं। आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, चुनाव प्रक्रिया के दौरान मतदान दिवस और मतगणना के दिन संबंधित नगरीय निकाय क्षेत्रों और आसपास के इलाकों में 'सूखा दिवस' लागू रहेगा। प्रथम चरण का मतदान 9 सितंबर 2026 को और द्वितीय चरण का मतदान 11 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा, जबकि नगर परिषद और नगरपालिका मुख्यालयों पर मतगणना 14 सितंबर 2026 को होगी। नियमों के तहत मतदान समाप्ति से ठीक 48 घंटे पहले शराब की बिक्री और वितरण पर पूरी तरह रोक लगा दी जाएगी।
7 सितंबर 2026 को सायं 6 बजे से 9 सितंबर 2026 को सायं 6 बजे तक (48 घंटे की अवधि)।
9 सितंबर 2026 को सायं 6 बजे से 11 सितंबर 2026 को सायं 6 बजे तक (48 घंटे की अवधि)।
14 सितंबर 2026 को पूरे दिन संबंधित निकाय क्षेत्रों में सूखा दिवस प्रभावी र�
Jaipur, Jaipur | Aug 25, 2026