अराजू में हिंदू-मुस्लिम एकता लाठी खेल का आयोजन, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
👇👇👇👇👇
अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर अजय सिंह अपने पैतृक गांव अराजू में आयोजित हिंदू-मुस्लिम एकता लाठी खेल कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह खेल गांव में आपसी भाईचारे व सामाजिक एकता की बड़ी मिसाल है। उन्होंने कहा कि अराजू गांव में हिंदू व मुस्लिम समुदाय के लोग मिलकर सौहार्द, प्रेम व एकजुटता का संदेश देते हैं, जो समाज के लिए प्रेरणादायी है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों व खेल प्रेमियों ने भाग लिया। इस दौरान खिलाड़ियों ने पारंपरिक लाठी खेल का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि आनंद कुमार बेसरा भी मौजूद रहे। मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष मजहर अंसारी, शहादत अंसारी, मकबूल अंसारी, चिक मेहता, संतोष नायक, हसन अंसारी, अब्दुल अंसारी व पंकज मरांडी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Chas, Bokaro | Jul 12, 2026