रसड़ा समाधान दिवस में फरियादियों की लगी कतार, डीएम-एसपी ने सुनीं समस्याएं
#बलिया: #रसड़ा तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ी। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने स्वयं 2 बजे तक लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। #डीएम ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि जरूरत पड़ने पर मौके पर जाकर जांच की जाए और फरियादी को गुणवत्तापूर्ण समाधान मिले। उन्होंने अधिकारियों को समयसीमा और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखने को कहा।
एसपी ने भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद समेत पुलिस से जुड़े मामलों में थाना प्रभारियों को मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों की बात सुनने और निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए। समाधान दिवस में राजस्व, #पुलिस, #बिजली, आपूर्ति और विकास विभाग से जुड़ी शिकायतें प्रमुखता से पहुंचीं। अधिकारियों ने कई मामलों में तत्काल कार्रवाई की, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजकर समयबद्ध निस्तारण का निर्देश दिया।