जनसुनवाई में 273 फरियादियों की सुनी पुकार! दिव्यांग गेंदलाल को व्हीलचेयर, सुनील को बैसाखी - मौके पर मिला समाधान
Description
सीधी जिला पंचायत सभाकक्ष में मंगलवार को हुई साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर विकास मिश्रा ने 273 आवेदकों की समस्याएं सुनीं और त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में मानवता की मिसाल भी दिखी। बरमबाबा निवासी दिव्यांग गेंदलाल बहेलिया को चलने में दिक्कत थी, कलेक्टर ने तुरंत व्हीलचेयर दिलाने के निर्देश दिए। वहीं छुही निवासी सुनील सिंह की टूटी बैसाखी की समस्या पर नई बैसाखी उपलब्ध कराने को कहा।
इस दौरान स्वास्थ्य विभाग ने फ्री हेल्थ चेकअप और आधार अपडेट की सुविधा भी दी। CEO जिला पंचायत सौम्या आनंद और अधिकारी मौजूद रहे।
Hashtags
#SidhiMedia24 #Jansunwai #SidhiCollector #VikasMishra #JansamparkMP