गिरिडीह: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री रामनिवास यादव ने शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, विद्युत व्यवस्था, बीयू हॉल, जनरेटर रूम, अग्निशमन यंत्र तथा तैनात सुरक्षा बलों की लॉग बुक का गहन जायजा लिया। उपायुक्त ने सीसीटीवी और अन्य उपकरणों के रखरखाव की समीक्षा करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने तैनात सुरक्षा कर्मियों को अपने दायित्वों के प्रति सतर्क एवं सक्रिय रहने को कहा। इस दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी पायल राज सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।
#Giridih #GiridihNews #EVM #VVPAT #ElectionCommission #Election #DCGiridih #RamnivasYadav #CCTV #Security #WarehouseInspection #Jharkhand #JharkhandNews #BreakingNews #SamridhSamachar