ऑपरेशन टाइगर पर शिंदे गुट का बड़ा दावा, 7 सांसद और 16 विधायक संपर्क में
महाराष्ट्र की राजनीति में ‘ऑपरेशन टाइगर’ को लेकर हलचल तेज हो गई है। शिवसेना (शिंदे) के नेता और पूर्व सांसद कृपाल तूमाने ने दावा किया है कि उद्धव ठाकरे गुट के 7 सांसद जल्द ही मानसून सत्र से पहले शिवसेना (शिंदे) में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन टाइगर की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं ।