
#NewsUpdate गाजीपुर में यहाँ बिहार जा रही 252 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार
सैदपुर (गाजीपुर)। सैदपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान अंतर्राज्यीय शराब तस्करी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से कार में लदी 252 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब, एक मोबाइल फोन और कार बरामद की है। कार्रवाई के दौरान दो अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार, एक-दो अक्टूबर की रात प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रताप नारायण यादव और उपनिरीक्षक शिवमणि सेन पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि परमानंदपुर स्थित काली माता मंदिर के पास कुछ लोग शराब के ठेके से शराब लाकर कार में लाद रहे हैं। शराब को तस्करी के लिए बिहार ले जाने की सूचना पर पुलिस ने स्वाट टीम के साथ मौके पर घेराबंदी की।
पुलिस टीम को देखते ही शराब लाद रहे दो लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले, जबकि बलिया के गड़वार थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी रमन सिंह (19) को कार में शराब लादते हुए पकड़ लिया गया। तलाशी में 750 एमएल की 204 बोतल और 375 एमएल की 264 बोतल समेत कुल 252 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
पुलिस ने मामले में थाना सैदपुर में मु0अ0सं0 335/2026, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
बरामदगी: 204 बोतल 750 एमएल, 264 बोतल 375 एमएल अंग्रेजी शराब, एक ओप्पो मोबाइल और एक कार।
#saidpur #ghazipur#uppolice