
एकल श्रीहरि संस्कार शिक्षा के नव चैतन्य वर्ग सम्भाग उत्तर बिहार, दक्षिण बिहार एवं नेपाल राष्ट्र के दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के 14 जून 2026 से 23 जून 2026 तक सीतामढ़ी जिले के परिहार सहसराम मे संघ के कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम के छठे दिन अधिवक्ता परिषद बिहार सीतामढ़ी जिला इकाई के संयोजक मनोज कुमार सिंहा, कोषाध्यक्ष कुंदन कुमार, कार्यालय सचिव विभू कुमार एवं स्वस्तिक कल्याण केंद्र की निदेशिका सह आई.ए.पी. (महिला) की पूर्वी जोनल प्रमुख डॉ० स्मिता सिंह ने अध्यक्ष सीमा कुमारी की अगुआई में दिनाक 19 06 26 अपराह्न 6.30 बजे से 8.30 बजे तक अपनी उपस्थिति दर्ज की। उपस्थित इन अतिथियों ने प्रशिक्षण से जुड़े राष्ट्र सेवियों को एवं अपने-अपने स्तर से हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। अध्यक्ष सीमा कुमारी ने वैयक्तिक निर्माण से बढ़ते हुए राष्ट्र और विश्व निर्माण की ओर अग्रसर होने पर विशेष बल दिया।यह कार्यक्रम राज्य के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में विकास कार्यक्रमों के माध्यम से संघ के एकल अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी कमलाकांत का, राष्ट्रीय संयोजक चंदन शर्मा, उपेंद्र यादव, शत्रुघ्न मिश्रा, बिनोद शर्मा, संच व्यास रेनू बहन एवं संच व्यास भारती बहन आदि ऐसे प्रशिक्षकों को सफलतापूर्वक तैयार करने में जुटे हैं जो देश-विदेश के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में निवास करने वाले नागरिकों को हर प्रकार से प्रशिक्षित करके उनके जीवन स्तर को ऊँचा उठाकर उन्हें विकास की मुख्य धारा में लाने में सक्षम साबित होंगे ।कार्यक्रम को सफलता की ओर ले जाने में स्वदेशी जागरण मंच की उत्तरी बिहार की महिला प्रमुख संगीता झा तथा डॉ० व्यवसायी सह समाज सेवी (डॉ०) सुनील कुमार झा विशेष योगदान दे रहे हैं ।