Public App Logo
Jansamasya
Mango
Delhincr
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Nsui
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket

बथनाहा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी की पल्सर बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार बथनाहा थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चोरी की गई एक पल्सर मोटरसाइकिल को बरामद कर आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में वाहन चोरों के खिलाफ सख्त संदेश गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात 28 जून 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि बथनाहा हटिया चौक से एक व्यक्ति पल्सर मोटरसाइकिल चोरी कर भाग रहा है। सूचना मिलते ही बथनाहा थाना पुलिस सक्रिय हो गई और तत्काल छापेमारी एवं पीछा करने की कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई का परिणाम यह रहा कि महज आधे घंटे के भीतर चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई तथा आरोपी राहुल कुमार मंडल, पिता अमरनाथ मंडल, निवासी अम्हारा, थाना फारबिसगंज, जिला अररिया को चोरी की बाइक के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। इससे पूर्व वह स्मैक तस्करी के मामले में भी बथनाहा थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा उसके अन्य आपराधिक कनेक्शनों की भी जांच की जा रही है। बथनाहा थाना प्रभारी राजबीर शा हु ने बताया कि क्षेत्र में अपराध एवं वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी और विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कैप्शन: सूचना मिलते ही सक्रिय हुई बथनाहा पुलिस ने आधे घंटे के भीतर चोरी की पल्सर बाइक बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Araria, Araria | Jun 29, 2026