महुरैइया गांव में सिलेंडर में लगी आग, ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
बस्ती। कप्तानगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत पोखरा के महुरैइया गांव में मंगलवार शाम करीब 3:30 बजे खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल जलते सिलेंडर को खेत में पहुंचाकर बड़ा हादसा टाल दिया। सूचना पर फायर ब्रिगेड और यूपी-112 को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड के निर्देश पर ग्रामीणों ने भीगे कंबलों और जूट के बोरों की मदद से आग पर काबू पा लिया। पुलिस ने लोगों को गैस सिलेंडर में आग लगने पर बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
#bastinews #बस्ती #viral
Basti, Basti | Jul 28, 2026