
विधायक रोमी साहनी के प्रयासों से पलिया विधानसभा को विद्युत कार्यों के लिए मिले तीन करोड़ रुपये
बनकटी, दुधवा, सम्पूर्णानगर और त्रिकोलिया फीडर सहित कई गांवों व पलिया शहर में विद्युत व्यवस्था होगी मजबूत
पलिया-खीरी। पलिया विधानसभा क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विधायक रोमी साहनी के अथक प्रयासों से तीन करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत कराई गई है। यह धनराशि प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा के माध्यम से विद्युत संबंधी विभिन्न कार्यों के लिए मंजूर कराई गई है।
स्वीकृत धनराशि से पलिया विधानसभा क्षेत्र के बनकटी, दुधवा, सम्पूर्णानगर और त्रिकोलिया फीडर सहित कई गांवों में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कार्य कराए जाएंगे। इसके साथ ही पलिया शहर में भी नई विद्युत लाइन बिछाने, मौजूदा लाइनों के सुदृढ़ीकरण तथा ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने जैसे कार्य प्रस्तावित हैं।
इन कार्यों के पूरा होने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने, ओवरलोडिंग की समस्या कम करने और उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाने में मदद मिलने की उम्मीद है।
विधायक रोमी साहनी के प्रयासों से स्वीकृत हुई इस धनराशि को पलिया विधानसभा क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्थानीय स्तर पर विद्युत ढांचे को मजबूत करने से ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ पलिया शहर के बिजली उपभोक्ताओं को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।
#highlightseveryone #paliakalankheri #LakhimpurKheri #viralvideochallenge #followers