#रामनगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) ने को रामनगर अंचल पुलिस निरीक्षक (CI) कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों, लंबित कांडों, अपराध नियंत्रण की स्थिति, विधि-व्यवस्था संधारण एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों की गहन समीक्षा की।
निरीक्षण के क्रम में SDPO ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
SDPO ने कहा कि पुलिस कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं तत्परता बनाए रखना प्राथमिकता है, ताकि आम लोगों को बेहतर पुलिसिंग का लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान कार्यालय की कार्यप्रणाली का भी मूल्यांकन किया गया।
#NewsWave
#ramnagarbihar
#ramnagarnews
#ramnagarsdpo
#Raginikumari
#Ramnagar