Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

बलिया जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आईजीआरएस मामलों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए 22 विभागों के अधिकारियों का वेतन रोकने का आदेश दिया है। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता और शिकायतकर्ताओं से प्राप्त फीडबैक की समीक्षा के दौरान कई गंभीर खामियां सामने आने पर डीएम ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। समीक्षा में पाया गया कि 1 जुलाई से 27 जुलाई के बीच कई विभागों ने शिकायतों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ताओं से फीडबैक नहीं लिया। इतना ही नहीं, आईजीआरएस पोर्टल पर निस्तारण से संबंधित फोटोग्राफ और विस्तृत आख्या भी अपलोड नहीं की गई। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से 22 विभागों के अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान एक और गंभीर अनियमितता सामने आई। कुछ मामलों में एल-1 अधिकारी के हस्ताक्षर के बिना ही एल-2 अधिकारी द्वारा निस्तारण आख्या पर हस्ताक्षर कर दिए गए। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए दोनों संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया और पूछा कि निर्धारित प्रक्रिया का उल्लंघन किसके निर्देश पर किया गया। समीक्षा बैठक से चकबंदी अधिकारी एवं अपर चकबंदी अधिकारी के अनुपस्थित रहने को भी जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया। उन्होंने दोनों अधिकारियों का वेतन रोकने के आदेश जारी करते हुए भविष्य में ऐसी लापरवाही न दोहराने की चेतावनी दी। जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिकायतकर्ता से अनिवार्य रूप से फीडबैक लिया जाए, निस्तारण से संबंधित फोटोग्राफ और विस्तृत आख्या पोर्टल पर अपलोड की जाए तथा निस्तारण रिपोर्ट केवल एल-1 अधिकारी के हस्ताक्षर के बाद ही पोर्टल पर डाली जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में आईजीआरएस शीर्ष पर है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि भविष्य में ऐसी अनियमितताएं दोबारा मिलीं तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध और कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी गुलशन जी, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभय कुमार राय सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। #Balliakhabar

Belthara Road, Ballia | Jul 28, 2026

MORE NEWS

#बलिया #बेल्थरारोड दोथ सोनाडीह #BDC का “घर घेरने से लेकर थाने बुलाने तक… उभांव पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप, क्षेत्र पंचायत सदस्य ने एसपी से मांगा न्याय”
#followerseveryone #nonfollowersviewers #fb 
#बलिया #उभांव #बेल्थरारोड #पुलिस_पर_आरोप #उत्पीड़न #एसपी_बलिया #शिवम_मौर्य #सोनाडीह #BreakingNews #BalliaNews #BeltharaRoad

#बलिया #बेल्थरारोड दोथ सोनाडीह #BDC का “घर घेरने से लेकर थाने बुलाने तक… उभांव पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप, क्षेत्र पंचायत सदस्य ने एसपी से मांगा न्याय” #followerseveryone #nonfollowersviewers #fb #बलिया #उभांव #बेल्थरारोड #पुलिस_पर_आरोप #उत्पीड़न #एसपी_बलिया #शिवम_मौर्य #सोनाडीह #BreakingNews #BalliaNews #BeltharaRoad

Belthara Road, Ballia | Aug 1, 2026

#बलिया #बेल्थरारोड #विधायक के गाड़ी से झंडा गायब होने एवं उनके गमछे का रंग बदलने से राजनीतिक हलचल तेज...
बेल्थरारोड में बड़े सियासी बदलाव की आहट?
झंडा उतरा, गमछा बदला… हंसू राम बोले:“समय के साथ तस्वीर साफ होगी”
#followerseveryone #nonfollowersviewers 
#हंसूराम #बेल्थरारोड #बेल्थरारोड_विधानसभा #सुभासपा #सियासी_हलचल #राजनीतिक_चर्चा #बलिया #बलिया_न्यूज #UPPolitics #HanshuRam #BeltharaRoad #Subhaspa #PoliticalBuzz #Mission2027

#बलिया #बेल्थरारोड #विधायक के गाड़ी से झंडा गायब होने एवं उनके गमछे का रंग बदलने से राजनीतिक हलचल तेज... बेल्थरारोड में बड़े सियासी बदलाव की आहट? झंडा उतरा, गमछा बदला… हंसू राम बोले:“समय के साथ तस्वीर साफ होगी” #followerseveryone #nonfollowersviewers #हंसूराम #बेल्थरारोड #बेल्थरारोड_विधानसभा #सुभासपा #सियासी_हलचल #राजनीतिक_चर्चा #बलिया #बलिया_न्यूज #UPPolitics #HanshuRam #BeltharaRoad #Subhaspa #PoliticalBuzz #Mission2027

Belthara Road, Ballia | Aug 1, 2026

#बलिया #रसड़ा में MDM के 40 हजार रुपए पर उचक्कों की पड़ी नजर! बैंक से स्कूल लौट रहे प्रधानाध्यापक का बैग हुआ पार, CCTV में तलाशे जा रहे शातिर
#followerseveryone #nonfollowersviewers 
#बलिया #रसड़ा #MDM #मध्याह्नभोजन #प्रधानाध्यापक #चोरी #उचक्के #CCTV #रसड़ापुलिस #BalliaNews #Rasra #BreakingNews #LocalNews #CrimeNews

#बलिया #रसड़ा में MDM के 40 हजार रुपए पर उचक्कों की पड़ी नजर! बैंक से स्कूल लौट रहे प्रधानाध्यापक का बैग हुआ पार, CCTV में तलाशे जा रहे शातिर #followerseveryone #nonfollowersviewers #बलिया #रसड़ा #MDM #मध्याह्नभोजन #प्रधानाध्यापक #चोरी #उचक्के #CCTV #रसड़ापुलिस #BalliaNews #Rasra #BreakingNews #LocalNews #CrimeNews

Belthara Road, Ballia | Aug 1, 2026

उभांव थाना क्षेत्र के दोथ सोनाडीह निवासी एवं निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य शिवम मौर्य ने पुलिस अधीक्षक बलिया को प्रार्थना पत्र देकर उभांव थाना पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ट्रैक्टर बिक्री से जुड़े विवाद के बाद पुलिस लगातार उन्हें और उनके परिवार को परेशान कर रही है।
शिवम मौर्य का आरोप है कि 23 जुलाई की रात भारी पुलिस बल के साथ उनके घर की घेराबंदी की गई, जबरन दरवाजा खुलवाया गया तथा महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें कई बार थाना और इलिस चौकी बुलाकर परेशान किया गया।
प्रार्थना पत्र में उन्होंने तीन व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई तथा उभांव इंस्पेक्टर से न्याय दिलाने की मांग की है। शिकायत की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, मंडलायुक्त और मुख्यमंत्री को भी भेजी गई है।
#Ballia #Ubhav #BeltharaRoad #PoliceComplaint #BDCMember

उभांव थाना क्षेत्र के दोथ सोनाडीह निवासी एवं निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य शिवम मौर्य ने पुलिस अधीक्षक बलिया को प्रार्थना पत्र देकर उभांव थाना पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ट्रैक्टर बिक्री से जुड़े विवाद के बाद पुलिस लगातार उन्हें और उनके परिवार को परेशान कर रही है। शिवम मौर्य का आरोप है कि 23 जुलाई की रात भारी पुलिस बल के साथ उनके घर की घेराबंदी की गई, जबरन दरवाजा खुलवाया गया तथा महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें कई बार थाना और इलिस चौकी बुलाकर परेशान किया गया। प्रार्थना पत्र में उन्होंने तीन व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई तथा उभांव इंस्पेक्टर से न्याय दिलाने की मांग की है। शिकायत की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, मंडलायुक्त और मुख्यमंत्री को भी भेजी गई है। #Ballia #Ubhav #BeltharaRoad #PoliceComplaint #BDCMember

Belthara Road, Ballia | Aug 1, 2026

चंदौली में युवक पर टूट पड़े कई लोग, बीच सड़क मारपीट का वीडियो वायरल #Chandauli #ViralVideo
#Marpit #BreakingNews #UttarPradeshNews

चंदौली में युवक पर टूट पड़े कई लोग, बीच सड़क मारपीट का वीडियो वायरल #Chandauli #ViralVideo #Marpit #BreakingNews #UttarPradeshNews

Belthara Road, Ballia | Aug 1, 2026

बलिया जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आईजीआरएस मामलों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए 22 विभागों के अधिकारियों का वेतन रोकने का आदेश दिया है। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता और शिकायतकर्ताओं से प्राप्त फीडबैक की समीक्षा के दौरान कई गंभीर खामियां सामने आने पर डीएम ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। समीक्षा में पाया गया कि 1 जुलाई से 27 जुलाई के बीच कई विभागों ने शिकायतों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ताओं से फीडबैक नहीं लिया। इतना ही नहीं, आईजीआरएस पोर्टल पर निस्तारण से संबंधित फोटोग्राफ और विस्तृत आख्या भी अपलोड नहीं की गई। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से 22 विभागों के अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान एक और गंभीर अनियमितता सामने आई। कुछ मामलों में एल-1 अधिकारी के हस्ताक्षर के बिना ही एल-2 अधिकारी द्वारा निस्तारण आख्या पर हस्ताक्षर कर दिए गए। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए दोनों संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया और पूछा कि निर्धारित प्रक्रिया का उल्लंघन किसके निर्देश पर किया गया। समीक्षा बैठक से चकबंदी अधिकारी एवं अपर चकबंदी अधिकारी के अनुपस्थित रहने को भी जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया। उन्होंने दोनों अधिकारियों का वेतन रोकने के आदेश जारी करते हुए भविष्य में ऐसी लापरवाही न दोहराने की चेतावनी दी। जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिकायतकर्ता से अनिवार्य रूप से फीडबैक लिया जाए, निस्तारण से संबंधित फोटोग्राफ और विस्तृत आख्या पोर्टल पर अपलोड की जाए तथा निस्तारण रिपोर्ट केवल एल-1 अधिकारी के हस्ताक्षर के बाद ही पोर्टल पर डाली जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में आईजीआरएस शीर्ष पर है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि भविष्य में ऐसी अनियमितताएं दोबारा मिलीं तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध और कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी गुलशन जी, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभय कुमार राय सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। #Balliakhabar - Belthara Road News