
भोजपुर एनकाउंटर मामले में मारे गए भारत भूषण तिवारी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह कहते दिखाई दे रहे हैं कि उन्हें पहले या बाद में यह बात लोगों के सामने रखनी ही थी और उन्हें लगता है कि जिस लड़ाई में वह उतरे हैं, उसमें शायद वह ज्यादा समय तक जीवित नहीं रह पाएंगे।
वीडियो में भारत भूषण तिवारी अपनी अंतिम इच्छा जाहिर करते हुए कहते हैं कि उनके निधन के बाद उनके शरीर और अंगों का दान कर दिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि अंगदान संभव हो तो सबसे पहली प्राथमिकता देश के वीर जवानों और सैनिकों को दी जाए, उसके बाद सरकारी कर्मचारियों को और फिर जरूरतमंद आम लोगों को।
भोजपुर एनकाउंटर को लेकर पहले से ही सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में भारत भूषण तिवारी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर नई बहस को जन्म दे रहा है। हालांकि, इस वीडियो में किए गए दावों और उसमें व्यक्त भावनाओं की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह वीडियो लगातार वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Trand News India
#bhojpur #biharnews #bharatbhushantiwari #bharatbhushan #biharnews
Agra, Agra | Jun 20, 2026