फर्जी निकली 40 लाख रुपये लूट की घटना
दिनांक 14.07.2026 को थाना खंदौली पर यूपी-112 के माध्यम से राजवीर पुत्र बंशीधर निवासी थानाक्षेत्र सादाबाद, जनपद हाथरस ने सूचना दी कि अलीगढ़-आगरा हाईवे पर उसके साथ 40 लाख रुपये की लूट की घटना हुई है।
सूचना प्राप्त होते ही थाना खंदौली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा वादी द्वारा बताए गए घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की गई।
कैमरों की जांच के दौरान वादी द्वारा बताए गए समय एवं स्थान पर किसी भी प्रकार की लूट की घटना होना नहीं पाया गया। व्यक्ति से पुलिस द्वारा पूछताछ की गई जिसमें उसने स्वीकार किया कि उस पर लगभग 50-60 लाख रुपये का कर्ज हो गया था, जिसके कारण उसने स्वयं ही 40 लाख रुपये की लूट की झूठी सूचना दी थी। उसने घटना के असत्य होने की पुष्टि की है।
प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
बाइट- श्री देवेश सिंह, एसीपी एत्मादपुर कमि0 आगरा।
@Uppolice @UPGovt @dgpup