दिनांक 10.07.2026 को थाना जगदीशपुरा पर प्रार्थी मनीष अग्रवाल द्वारा उसकी नाबालिग पुत्री के डांस क्लास से वापस न आने तथा किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा 40 लाख रुपये की फिरौती मांगने की सूचना दी गई थी। सूचना प्राप्त होते ही थाना जगदीशपुरा पुलिस द्वारा विभिन्न टीमों का गठन कर सीसीटीवी कैमरों की जांच एवं सर्विलांस व साक्ष्यों की सहायता से जांच शुरू की गई। सूचना मिलने के लगभग 1 घंटे 30 मिनट बाद बालिका सकुशल अपने घर वापस आ गई थी।
घटना के अनावरण हेतु की गई गोपनीय जांच एवं साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 14.07.2026 को थाना जगदीशपुरा पुलिस ने पाया कि मनीष अग्रवाल ने अपने साथी रजत गुप्ता के साथ मिलकर बालिका के अपहरण एवं 40 लाख रुपये की फिरौती की मांग का पूर्व नियोजित (Pre-planned) झूठा षड्यंत्र रचा था।
प्रकरण में दोनों व्यक्तियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
बाइट- श्री गौरव सिंह, एसीपी लोहामंडी कमि0 आगरा।
@UPPolice