बिलासपुर: शहीद सिपाही अंकुश ठाकुर मेमोरियल ट्रस्ट ने बुमाना गौशाला में की गौ-सेवा।
गलवान घाटी में देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद सिपाही अंकुश ठाकुर जी की स्मृति में बने ट्रस्ट द्वारा आज एक बार फिर मानवता और जीव-सेवा की मिसाल पेश की गई है। दिनांक 28 जून 2026 को बुमाना स्थित गौशाला में ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा विशेष गौ-सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।"
"इस मौके पर ट्रस्ट की प्रधान ऊषा ठाकुर, उप प्रधान अनिल ठाकुर और सचिव शिव प्रकाश शर्मा सहित सभी गणमान्य सदस्यों ने गौशाला पहुंचकर गऊ माताओं की सेवा की। ट्रस्ट के सदस्यों ने अपने हाथों से गायों को हरा चारा और पौष्टिक फीड खिलाई। आपको बता दें कि यह कोई एक दिन का आयोजन नहीं है, बल्कि शहीद अंकुश ठाकुर मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा हर महीने नियमित रूप से इस सेवा कार्य को पूरी निष्ठा के साथ किया जाता है।"