
#महोबा की चरखारी सीट पर सियासी हलचल तेज, क्या बदलेंगे समीकरण?
बुंदेलखंड के महोबा जिले की चरखारी विधानसभा सीट पर इस समय राजनीति का पारा चढ़ा हुआ है। लगातार दो बार से विधायक बृजभूषण सिंह राजपूत और उनके पिता, पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत के बागी तेवर भारतीय जनता पार्टी के लिए नई चुनौती बनते नजर आ रहे हैं।
इसी बीच हमीरपुर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संतराम सिंह राजपूत भी इस सीट पर अपनी दावेदारी मजबूत करने में जुटे हुए हैं। क्षेत्र में लगातार सक्रियता के चलते वे खुद को मजबूत दावेदार के रूप में पेश कर रहे हैं।
हालांकि, चरखारी में “स्थानीय प्रत्याशी” का मुद्दा भी बराबर चर्चा में बना हुआ है, जिसे नजरअंदाज करना किसी भी पार्टी के लिए आसान नहीं होगा। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या संतराम सिंह राजपूत जनता के बीच अपनी मजबूत पकड़ बना पाएंगे? और क्या स्थानीय चेहरा ही चुनावी जीत की कुंजी बनेगा?
अब सबकी नजरें भाजपा हाईकमान के फैसले पर टिकी हैं, जो तय करेगा कि चरखारी से पार्टी किसे मैदान में उतारेगी।
👉 आप क्या सोचते हैं? किसे मिलना चाहिए टिकट? अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
🔁 इस खबर को शेयर करें
💬 अपनी राय कमेंट में बताएं
👍 ऐसे ही अपडेट्स के लिए हमारे पेज को फॉलो करें — राठ टाइम्स
#Charakhari #MahohaPolitics #BundelkhandNews #UPPolitics #BJP #SantaramRajput #PoliticalUpdate #RathTimes
Rath, Hamirpur | Jul 2, 2026