
अभय चौटाला-भरत सिंह कंट्रोवर्सी में MLA सेतिया की एंट्री:ऐलनाबाद और रानियां दौरे का ऐलान; कहा- जल्द बनाएंगे राजनीतिक भूमिका......
इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला और ऐलनाबाद के विधायक भरत सिंह बैनिवाल की कंट्रोवर्सी के बीच सिरसा के कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया की एंट्री हो गई है। अभय सिंह चौटाला के ऐलनाबाद दौरे के समय गाली देने वाले विवादित बयान के बाद सिरसा में पूरी कांग्रेस के नेताओं ने एकजुट होना शुरू कर दिया है।
जल्द ही सभी अभय चौटाला के खिलाफ एकजुट होकर मोर्चा खोलने की तैयारी में हैं और हलके का दौरा कर हकीकत से अवगत कराएंगे।
दोनों विधानसभा में दौरे शुरू करूंगा
हाल में विधायक गोकुल सेतिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट डालकर सबको चौंका दिया है। जिसमें लिखा-वह ऐलनाबाद और रानियां में जल्द अपनी राजनीतिक भूमकिा निभाएंगे। कुछ ही दिन में दोनों विधानसभा में दौरे शुरू करूंगा, इसका शेड्यूल बनाएंगे। वहीं, भरत सिंह बैनिवाल भी 10-15 दिन बाद जल्द सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर आएंगे।
बैनिवाल की ओर से कोई रिप्लाई नहीं
विधायक गोकुल सेतिया ने बातचीत में बताया, वह हमारे साथी वरिष्ठ विधायक भरत सिंह बैनिवाल के साथ है और उनसे बाचतीत हो गई है। उसके बाद ही इन दोनों हलकों में दौरे का प्लान बनाया गया है। जल्द ही ऐलनाबाद और रानियां दोनों हलकों में दौरा करेंगे, सब उनके स्पोर्ट में हैं।
सूत्रों की माने, रानियां से कांग्रेस नेता सर्वमित्र कंबोज भी उनके साथ इस दौरे में साथ दिखेंगे। वहीं, इस पर इनेलो और विधायक भरत सिंह बैनिवाल की ओर से कोई रिप्लाई नहीं आया है।
MLA सेतिया को समर्थकों का मिलाजुला रिस्पांस
विधायक गोकुल सेतिया की इस पोस्ट पर लोगों व समर्थकों का मिला-जुला रिस्पांस मिल रहा है और समर्थकों ने उनके इस फैसले का समर्थन करते हुए कमेंटस कहा, आप कालांवाली और डबवाली का भी दौरा करे, आपका वेलकम है, हमारे यहां भी दौरा कीजिए। कुछ ने कमेंटस में लिखा-पहले सिरसा को ही संभाल लीजिएगा, गोपाल कांडा जिंदाबाद।
#mlasirsa #gokulsetia #inld #abhaysinghchautala #sirsa #takkartoday
Sirsa, Sirsa | Jul 18, 2026