
चूरू। जयपुर में 21 से 23 अगस्त तक आयोजित 5वीं राजस्थान स्टेट लेवल पिकलबॉल चैंपियनशिप-2026 में चूरू के पैडल हाउस के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आयु वर्गों में कई पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
चैंपियनशिप में अंडर-12 वर्ग में उज्ज्वल वर्मा ने सिंगल में सिल्वर मेडल तथा गगन ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। वहीं डबल्स में प्रिंस वर्मा और गगन की जोड़ी ने गोल्ड मेडल हासिल किया, जबकि उज्ज्वल वर्मा ने डबल्स में सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
अंडर-14 वर्ग में विदित और गौरव स्वामी की जोड़ी ने सिल्वर मेडल जीता। अंडर-16 वर्ग में विदित और हर्ष वर्मा ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। वहीं अंडर-19 वर्ग में विदित और पनास की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता।
महिला वर्ग में 35+ आयु वर्ग में सालू टाडा ने सिंगल में गोल्ड मेडल जीता। डबल्स में शकुंतला पूनिया और सालू टाडा की जोड़ी ने सिल्वर मेडल हासिल किया। वहीं 50+ वर्ग के सिंगल्स में संजय पूनिया ने सिल्वर मेडल जीता।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चूरू के खिलाड़ियों का नेशनल पिकलबॉल चैंपियनशिप, कोच्चि (केरल) के लिए चयन हुआ है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को चूरू के लिए गौरवपूर्ण बताया गया है।
पैडल हाउस टीम की ओर से सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई एवं आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी गईं। खिलाड़ियों की इस सफलता से चूरू में पिकलबॉल खेल को लेकर उत्साह बढ़ा है।
#tharkiawaazajay #churu #sports #pickleball #ChuruNews
Churu, Churu | Aug 23, 2026