'सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए विश्व स्मृति दिवस' यानी World Day of Remembrance for Road Traffic Victims के अवसर पर हम उन सभी दिवंगत आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिन्होंने सड़क हादसों में असमय अपना जीवन खो दिया। साथ ही, उन परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं जो इस अपूरणीय क्षति का दर्द सह रहे हैं।
अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं तेज रफ्तार, बिना हेलमेट या सीट बेल्ट के वाहन चलाने और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण होती हैं। उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देने का सबसे बेहतर तरीका यही है कि हम खुद एक जिम्मेदार चालक बनें, Traffic नियमों का पालन करें और दूसरों को भी सुरक्षित Driving के लिए प्रेरित करें।
सड़क पर दुर्घटना या किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत 112 डायल करें।
#WorldDayOfRemembrance #RoadSafety #TrafficRules #SafeDriving #RajasthanPolice