भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई प्रदेश टीम का ऐलान कर दिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने नई जिम्मेदारियों की घोषणा की, जिसमें गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी विनोद राय को सौंपी गई है। विनोद राय इससे पहले विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं और आजमगढ़ में भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में भी काम कर चुके हैं। वहीं एमएलसी धर्मेंद्र सिंह को एक बार फिर प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह को भी प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा संजय राय को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। भाजपा की नई टीम में कुल 19 नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।
#Gorakhpur #GorakhpurKhabar #GorakhpurNews #BJPGorakhpur