
Rajasthan Monsoon Update:देश के अधिकांश राज्यों में दक्षिण पश्चिमी मानसून की दस्तक हो चुकी है और पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में भारी बारिश का दौर भी सक्रिय है। वहीं दूसरी तरफ देश के मध्य भागों वाले राज्यों में मानसून की सुस्ती ने लोगों को बेचैन करना शुरू कर दिया है। मौसम विज्ञानियों के आकलन के अनुसार आगामी दो सप्ताह तक पश्चिमी मध्य राज्यों में मानसून सुस्त रहने की आशंका है। राजस्थान में मानसून की बेरुखी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
दो सप्ताह तक मानसून कमजोर
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, 10 जुलाई से अगले दो सप्ताह तक मानसून कमजोर रहने की आशंका है। इस दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा और केवल छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। पहले और दूसरे सप्ताह में अधिकांश स्थानों पर सामान्य से कम वर्षा होने का अनुमान है। प्रदेश में बीते सप्ताह मानसून सक्रिय रहा। इस दौरान कई स्थानों पर मेघगर्जन, धूलभरी आंधी और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कुछ स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई
#mansoon #WeatherUpdate #weather #WeatherAlert #tonknews #Tonk #jaipur
Tonk, Tonk | Jul 11, 2026