
प्रभारी मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल का दौरा कार्यक्रम
बड़वानी 27 जुलाई 2026/प्रदेश के कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल 28 जुलाई को रात्रि 9 बजे बड़वानी आकर सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। प्रातः 9 बजे प्रभारी मंत्री अंजड़ के लिए प्रस्थान कर अंजड़ में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं इंटरनेशनल टाईगर दिवस पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। तत्पश्चात् प्रातः 10.30 बजे प्रभारी मंत्री अंजड़ से बोरलाय के लिए प्रस्थान कर बोरलाय में आजीविका गतिविधयों का अवलोकर कर दीदीयों से संवाद करेंगे। प्रातः 11 बजे बोरलाय से सेंधवा के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12.10 बजे प्रभारी मंत्री सांदीपनी विद्यालय सेंधवा एवं अन्य 2 सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण करेंगे। प्रभारी मंत्री दोपहर 1.05 बजे सेंधवा में नशामुक्ति अभियान अंतर्गत फुटबाल मैत्री मैच का शुभारंभ करेंगे। दोपहर 2.30 प्रभारी मंत्री मोरदड़ के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 2.50 बजे मोरदड़ आगमन एवं सेंधवा माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना के पंप हाउस का अवलोकन एवं भ्रमण करेंगे। दोपहर 3 बजे प्रभारी मंत्री सारंगपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
#JansamparkMP
#Badwani