AIMIM प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान का हालचाल जानने पहुंचे राजद नेता, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
किशनगंज: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के किशनगंज जिला महासचिव शाहिद रब्बानी, जिला युवा अध्यक्ष रेहान अहमद और राजद नगर अध्यक्ष खुर्शीद अहमद ने एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष एवं अमौर विधायक अख्तरुल ईमान से उनके आवास पर मुलाकात की।
इस दौरान राजद नेताओं ने उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य के लिए दुआ की। नेताओं ने उम्मीद जताई कि अख्तरुल ईमान जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा के कार्यों में सक्रिय होंगे।