
बारिश से प्राथमिक विद्यालय पर टूटा आम का विशाल पेड़, बाउंड्रीवाल ध्वस्त; सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल बंद
बेल्थरारोड (बलिया): बारिश के कारण सीयर शिक्षा क्षेत्र के ससना बहादुरपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय बाबा की बारी में शनिवार सुबह एक विशाल आम का पेड़ टूटकर विद्यालय परिसर में गिर गया। विद्यालय की बाउंड्रीवाल पर पेड़ गिरने से स्कूल की चारदीवारी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दिव्यांग शौचालय का आंशिक हिस्सा, पानी की टोंटी और हैंडपंप भी क्षतिग्रस्त हो गया। विद्यालय खुलने से पहले हादसा होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि परिसर में पेड़ और मलबा फैले होने तथा लगातार बारिश के कारण सुरक्षा की दृष्टि से विद्यालय में पठन-पाठन कार्य स्थगित कर दिया गया। गांव के प्रधान प्रतिनिधि रामाशंकर यादव ‘बाउल’ के देखरेख में विशाल पेड़ को काटकर हटाने का कार्य शुरू करा दिया गया है। साथ ही क्षतिग्रस्त बाउंड्रीवाल की मरम्मत भी जल्द कराने की तैयारी की जा रही है, ताकि विद्यालय में जल्द से जल्द शैक्षणिक गतिविधियां सामान्य रूप से शुरू हो सकें।
विद्यालय प्रशासन ने बताया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। परिसर पूरी तरह सुरक्षित होने के बाद ही विद्यालय में पठन-पाठन शुरू कराया जाएगा। #बेल्थरारोड
#बलिया #प्राथमिकविद्यालय #बाबाकीबारीविद्यालय
#ससनाबहादुरपुर #बारिशकाअसर #आमकापेड़
#बाउंड्रीवालध्वस्त #स्कूलबंद #विद्यार्थीसुरक्षा
#सीयरशिक्षाक्षेत्र #यूपीन्यूज #RainImpact #SchoolSafety #LiberalMediaBallia