अयोध्या मछली भोज पर बवाल, लाइव डिबेट में राजू दास ने कांग्रेस प्रवक्ता को दी गालियां
अयोध्या में कांग्रेस के कार्यक्रम में हुए मछली भोज को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान के बाद मामला और गरमा गया। इसी मुद्दे पर दूरदर्शन की लाइव टीवी डिबेट में हनुमानगढ़ी के संत राजू दास और कांग्रेस प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद आमने-सामने थे। बहस के दौरान कांग्रेस प्रवक्ता ने सावन में मछली खाने को लेकर सवाल उठाया और राजू दास पर भी टिप्पणी की।
उन्होंने राजू दास को चुप रहने के लिए कहा, जिसके बाद संत भड़क गए। राजू दास ने कांग्रेस प्रवक्ता को जूते मारने की धमकी दी और अपशब्द कहे। अचानक हुई इस तीखी बहस से महिला एंकर भी हैरान रह गईं और दोनों से भाषा की मर्यादा बनाए रखने की अपील की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कांग्रेस राजू दास के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की तैयारी में है।
#Ayodhya #RajuDas #Congress #YogiAdityanath #FishFeast