#इंदौर में डीआरआई और केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 7.116 किलो एम्फेटामाइन जब्त की है। बरामद ड्रग्स की कीमत करीब 5.69 करोड़ रुपये बताई गई है। मामले में कर्नाटक निवासी तीन आरोपियों रुकसार उन्नीसा, मुकहीत पाशा और मोहम्मद इमरान को गिरफ्तार किया गया है।
30 सितंबर की सुबह सूचना के आधार पर टीम ने उज्जैन-देवास टोल प्लाजा के पास कर्नाटक नंबर की काली महिंद्रा थार को रोकने की कोशिश की। चालक बैरिकेड तोड़कर भाग निकला, जिसके बाद टीम ने करीब डेढ़ घंटे तक पीछा किया। बिचौली मर्दाना के पास पेट्रोल पंप पर वाहन को रोककर तीनों को पकड़ लिया गया।
तलाशी के दौरान थार की पीछे लगी स्टेपनी के अंदर छिपाकर रखे 21 पैकेट मिले। इनमें सफेद-पीले रंग का क्रिस्टलीय पदार्थ था, जिसकी जांच में एम्फेटामाइन की पुष्टि हुई। तीनों आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
#indore #ujjain #drugsafety