सोशल मीडिया पर माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने संबन्धित प्रकरण का पुलिस आयुक्त आगरा श्री दीपक कुमार (@DeepakKumarIPS) द्वारा त्वरित संज्ञान लेकर थाना एत्माद्दौला को त्वरित आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
थाना एत्माद्दौला पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी।
आगरा पुलिस आमजन से अपील करती है कि सोशल मीडिया का प्रयोग जिम्मेदारी एवं मर्यादा के साथ करें। अभद्र, भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली सामग्री साझा या प्रसारित करने से बचें।
#UPPolice