#अलीगढ़-मथुरा रोडवेज बस अनियंत्रित होकर दुकान में घुसी। महिला समेत तीन गंभीर घायल हुए। चालक-परिचालक फरार, पुलिस जांच में जुटी। हादसे से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है।इगलास में शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। अलीगढ़ डिपो की मथुरा जा रही रोडवेज बस (UP 85 DT 6484) अचानक अनियंत्रित होकर बिजलीघर के सामने पैदल जा रही महिला को टक्कर मारते हुए एक मोटरसाइकिल रौंदकर सड़क किनारे दुकान में जा घुसी। हादसे में महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अलीगढ़ भेजा गया है। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि दुर्घटना के बाद चालक और परिचालक बस छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बस कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी
Koil, Aligarh | Jun 20, 2026