रंगदारी का 'स्टार्टअप' खुला ही था कि पुलिस ने कर दिया 'फंडिंग' का शटर डाउन!
सीतापुर। इलाके में डरा-धमकाकर वसूली करने और ‘भौकाल’ जमाने निकले 8 शातिर बदमाशों का गणित तब बिगड़ गया, जब उनका सामना नैमिषारण्य पुलिस से हो गया। खुद को कानून से ऊपर समझने वाले इन 'सूरमाओं' ने पुलिस टीम को देखते ही तमंचे से रौब दिखाने और फायरिंग करने की कोशिश की, लेकिन खाकी की घेराबंदी के आगे एक न चली।
पुलिस ने अदम्य साहस दिखाते हुए हिस्ट्रीशीटर शोएब उर्फ बाबा पठान समेत पूरे गिरोह (गोलू, शशीकान्त, प्रशान्त, शिवांक, सुफियान, गुफरान, विकास) को धर दबोचा। बदमाशों ने बचने के लिए डिजिटल ट्रैकिंग से दूर रहकर मोबाइल तक छोड़ रखे थे, पर पुलिस की 'हिकमत अमली' के आगे उनका यह देसी दिमाग भी फेल हो गया। इनके पास से 3 तमंचे, कारतूस और वसूली के ₹10,500 बरामद कर पुलिस ने सभी को हवालात का 'वीआईपी टूर' थमा दिया।
#SitapurPolice #CrimeControl #Naimisharanya #Encounter #RangdariGangBusted