भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से मांफी मांगी है. साथ ही दावा किया है कि यह जोड़ी जल्द ही एक साथ दिखेगी. दरअसर, भोजपुरी गायक पवन सिंह ने मुंगेर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि अक्षरा सिंह मेरा बाबू है, मेरा बेटा है, उनके पिताजी हमारे भैया हैं, उनकी माताजी हमारी भाभी हैं. मैं उन्हें सॉरी बोलता हूं.
दिल से सॉरी
फिर पवन सिंह ने मंच के नीचे मौजूद लोगों से पूछा कि कौन-कौन चाहता की जोड़ी फिर से नजर आए. आप लोग देखना चाहते हैं, तो बहुत जल्दी जोड़ी नजर आएगी और और मेरे बच्चे को लगता है की मुझसे गलती हुआ है तो मैं उनको दिल से सॉरी बोलता हूं.
पवन सिह ने कहा कि मां-बाप, मां-बाप होते हैं. उनसे बड़ा कोई नहीं होता है. अक्षरा जी के माता पिता को मेरे चलते अगर बुरा महसूस हुआ है. अगर गलत लगा है तो मैं भैया भाभी को दिल से सॉरी बोलता हूं और प्रणाम करता हूं.
#cfn #BreakingNews #bhojpuri #actor #pawansingh #aksharasingh #bhojpuri #entertainmentnews
Purnea East, Purnia | Oct 19, 2026