Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh

~मुजफ्फरनगर जिले की नगर पंचायत बुढ़ाना के सभागार में बुधवार को अध्यक्ष उमा त्यागी की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नगर के विकास और जनसुविधाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और सर्वसम्मति से 70 विकास कार्य प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गई। बैठक में नगर के धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण को प्राथमिकता देते हुए ईदगाह, पीर शाह विलायत कब्रिस्तान और कुरैशियों वाले कब्रिस्तान के सौंदर्यीकरण संबंधी प्रस्ताव पारित किए गए। इसके अलावा नगरवासियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए स्टील बेंच, पार्क, फ्रीजर, लाइट एवं अन्य जनहितकारी कार्यों को भी स्वीकृति दी गई। साथ ही, आगामी श्रावण कांवड़ मेला-2026 को भव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। मेला क्षेत्र में आवश्यक व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर सुझावों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी आलोक रंजन सहित बोर्ड के सदस्य नियम पंवार, इमरान कुरैशी, सलीम, नसीम, योगेश, विनीत शर्मा, कुनाल कुमार, जोगेंद्र जाटव, उषा, सुनीता, पुष्पा, नूरजहां नाज, साबरा, नितिन शर्मा आदि मौजूद रहे।

~मुजफ्फरनगर जिले की नगर पंचायत बुढ़ाना के सभागार में बुधवार को अध्यक्ष उमा त्यागी की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नगर के विकास और जनसुविधाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और सर्वसम्मति से 70 विकास कार्य प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गई। बैठक में नगर के धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण को प्राथमिकता देते हुए ईदगाह, पीर शाह विलायत कब्रिस्तान और कुरैशियों वाले कब्रिस्तान के सौंदर्यीकरण संबंधी प्रस्ताव पारित किए गए। इसके अलावा नगरवासियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए स्टील बेंच, पार्क, फ्रीजर, लाइट एवं अन्य जनहितकारी कार्यों को भी स्वीकृति दी गई। साथ ही, आगामी श्रावण कांवड़ मेला-2026 को भव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। मेला क्षेत्र में आवश्यक व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर सुझावों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी आलोक रंजन सहित बोर्ड के सदस्य नियम पंवार, इमरान कुरैशी, सलीम, नसीम, योगेश, विनीत शर्मा, कुनाल कुमार, जोगेंद्र जाटव, उषा, सुनीता, पुष्पा, नूरजहां नाज, साबरा, नितिन शर्मा आदि मौजूद रहे। - Nighasan News