⏩आयोग की अध्यक्षता में सुनवाई 29 जून को आयोजित होगी
⏩ माननीय आयोग के अध्यक्ष की अध्यक्षता में जिले के लंबित प्रकरणों एवं नए प्राप्त आवेदन पत्रों की सुनवाई 29 जून को प्रातः 11 बजे से कलेक्टर सभागार, उमरिया में आयोजित की जाएगी। सुनवाई के दौरान संबंधित मामलों पर पक्षकारों की उपस्थिति में विचार-विमर्श कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों, आवेदकों एवं पक्षकारों से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित होकर सुनवाई में सहयोग करें, ताकि प्रकरणों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।
@jansamparkmp
#उमरिया
#umaria