#अलीगढ़ मानिक चौक में पानी संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, महिलाओं संग मेयर आवास का घेराव; घंटों प्रदर्शन के बाद आश्वासन पर शांत हुआ विरोध,मानिक चौक क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लंबे समय से पानी की आपूर्ति न होने से परेशान महिलाओं और पुरुषों ने मेयर के आवास पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और समस्या के समाधान की मांग उठाई। कई घंटे चले विरोध प्रदर्शन के बाद मेयर ने नगर निगम अधिकारियों से वार्ता कर जल्द जलापूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्वक धरना समाप्त कर दिया। मामला गांधी पार्क थाना क्षेत्र के मानिक चौक का है, जहां लोग लंबे समय से पेयजल संकट झेल रहे हैं।
#Aligarh #WaterCrisis #ManikChowk #Mayor #BreakingNews
Koil, Aligarh | Aug 7, 2026