सद्भावना दिवस पर तहसीलदार रामपुर ने कर्मचारियों को दिलाई सद्भावना की शपथ
Bushahr Today TV
रामपुर बुशहर। सद्भावना दिवस के अवसर पर तहसीलदार रामपुर योगेश कुमार द्वारा तहसील कार्यालय एवं एसडीएम कार्यालय रामपुर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सद्भावना दिवस की प्रतिज्ञा दिलाई गई।
इस अवसर पर कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता और सांप्रदायिक सौहार्द को बनाए रखने का संकल्प लिया। उन्होंने सभी धर्मों, भाषाओं, क्षेत्रों एवं समुदायों के लोगों के प्रति समानता, भाईचारे और सद्भाव की भावना बनाए रखने तथा समाज में आपसी प्रेम एवं सहयोग को बढ़ावा देने की शपथ ली।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने के लिए सभी को मिल-जुलकर कार्य करने का संदेश दिया गया।
Rampur, Shimla | Aug 21, 2026