लोकसेवा प्रबंधक ने बताया आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के संदर्भ में सी.एम. जन सेवा योजना के तहत नागरिकों को दैनिक जीवन में सर्वाधिक जन उपयोगी लोक सेवा गारंटी अधिनियम की निम्न सेवाएं 181 पर कॉल माध्यम से प्रदाय की जा रही हैं -
कानूनी बाध्यता के कारण स्थानीय निवासी प्रमाण-पत्र प्रदान करना ( नि:शुल्क )
कानूनी बाध्यता के कारण आय प्रमाण-पत्र प्रदान करना ( नि:शुल्क )
चालू खसरा की प्रतिलिपि का प्रदाय ( नि:शुल्क )
बी-1 खतौनी की प्रतिलिपि का प्रदाय ( नि:शुल्क )
चालू नक्शा की प्रतिलिपि का प्रदाय ( नि:शुल्क )
चालू खसरा की सत्यापित प्रतिलिपियों का प्रदाय ( 10रू प्रति पृष्ठ )
बी-1 खतौनी की सत्यापित प्रतिलिपि का प्रदाय ( 10रू प्रति पृष्ठ )
चालू नक्शा की सत्यापित प्रतिलिपियों का प्रदाय ( 10रू प्रति पृष्ठ )
भू-अधिकार पुस्तिका का प्रदाय ( 10रू प्रति पृष्ठ )