बिहार के डिहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की नृशंस हत्या पर पटना जिले के मनेर नगर परिषद कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में शामिल सभी नगर परिषद के पदाधिकारी एवं अन्य कर्मचारियों ने इस नृशंस हत्या की तीखी निंदा की और साथ ही ईओ के हत्या मामले का निष्पक्ष जांच करते हुए दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। वही नगर परिषद के कर्मचारी एवं पदाधिकारी ने मृतक की पत्नी को 5 करोड़ मुहावजे के साथ गजेटेड नौकरी के साथ ही सुरक्षा देने की मांग की। मौके पर सिटी प्रबंधक पंकज कुमार, जितेन्द्र कुमार, मुख्यलिपिक मुकेश कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी रश्मि झा, चन्दन गुप्ता, सुनील कुमार, सागर यादव, लोकनाथ प्रसाद, सुधीर कुमार, सन्तोष कुमार, बिजय महतो सहित कई लोग थे। #manernagar #Condolencemeet #patna
Maner, Patna | Aug 4, 2026