मऊगंज कलेक्टर ने नायब तहसीलदार पर लगाया जुर्माना
कलेक्टर श्री संजय कुमार जैन ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत दर्ज प्रकरणों का समय सीमा पर निराकरण न करने पर प्रभारी नायब तहसीलदार पिपराही तहसील हनुमना राघवेन्द्र सिंह पर जुर्माना लगाया है। नायब तहसीलदार पर लोक सेवा गारंटी अधिनियम के प्रावधानों के तहत एक मुश्त पाँच हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। नायब तहसीलदार को इस संबंध में कारण बताओ नोटिस देने के बाद संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने पर जुर्माने की कार्रवाई की गई है।