निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने सदानन्द सिंह, एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने स्टार लगाकर दी बधाई
#मिर्जापुर पुलिस विभाग के लिए गौरव का क्षण रहा, जब निरीक्षक (नागरिक पुलिस) सदानन्द सिंह को पदोन्नति प्राप्त कर पुलिस उपाधीक्षक ( #डीएसपी ) बनाया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक #मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक ने सदानन्द सिंह को पद प्रतीक (स्टार) लगाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
#पुलिसअधीक्षक ने कहा कि पदोन्नति कर्मठता, निष्ठा और उत्कृष्ट कार्यशैली का परिणाम होती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नवपदोन्नत पुलिस उपाधीक्षक अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे।
इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सदानन्द सिंह को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
#Mirzapur #MirzapurPolice #AparnaRajatKaushik #DSPPromotion #SadanandSingh #UPPolice #PoliceNews #BreakingNews #मिर्जापुर #पुलिस #पदोन्नति #डीएसपी #उत्तरप्रदेशपुलिस